Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

खलनायक बनकर लौटे अरशद वारसी, 'घमासान' का टीजर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म 'घमासान' का टीजर जारी कर दिया है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस क्राइम-एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रतीक गांधी एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अरशद वारसी खूंखार डाकू सरगना 'महाराज' के किरदार में नजर आए हैं।

24 Jul 2026

खलनायक बनकर लौटे अरशद वारसी, 'घमासान' का टीजर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म 'घमासान' का टीजर जारी कर दिया है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस क्राइम-एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रतीक गांधी एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अरशद वारसी खूंखार डाकू सरगना 'महाराज' के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और गोल्डन रेशियो फिल्म्स ने किया है।

मध्य भारत के बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित 'घमासान' कानून और अपराध के बीच की टकराहट की कहानी है। टीजर में राजनीति, जातिगत समीकरण, अपराध, भय और सत्ता के प्रभाव की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का मुख्य आकर्षण एक ईमानदार पुलिस अधिकारी और कुख्यात डाकू के बीच होने वाला आमना-सामना है।

फिल्म में राजपाल यादव और इशिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "जब कानून डर से शासित जमीन पर कदम रखता है तो आखिर में सिर्फ एक ही पक्ष बचता है... घमासान।" फिल्म जल्द ही जी5 पर स्ट्रीम होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खलनायक बनकर लौटे अरशद वारसी, 'घमासान' का टीजर रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म 'घमासान' का टीजर जारी कर दिया है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस क्राइम-एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रतीक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News